राजेंद्र पार्क में 15 को होगा फ्लावर शो कार्यक्रम : 5 जनवरी से पंजीयन शुरू किया जाएगा...

राजेंद्र पार्क में 15 को होगा फ्लावर शो कार्यक्रम : 5 जनवरी से पंजीयन शुरू किया जाएगा...
X
राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को फ्लावर शो को मनाया जाएगा .. पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले साल की तरह इस साल भी राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को फ्लावर शो को मनाया जाएगा। विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस आयोजन की तैयारी की है।

मिली जामकारी के अनुसार, नगर निगम में चौथी बार फ्लावर शो का आयोजन 15 जनवरी को 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर महापौर बाकलीवाल ने राजेंद्र पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को निर्देशित किया कि वे इसके लिए नोडल नियुक्त करें। इसके बाद नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया और सहायक अभियंता नोडल अधिकारी आरके पालिया, वीपी मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इसके लिए 5 जनवरी से पंजीयन शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए स्टॉल बनाए जाएंगे

इसके साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाए जाएंगे। पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने पारिवारिक वातावरण के अनुसार मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की बात कही है। सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पंजीयन किया जा सकता है।




Tags

Next Story