खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे रतनपुर, मां महामाया से मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

कोटा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम मां महामाया देवी की दर्शन पूजा अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर जिले के साथ रतनपुर के बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर से पाली महोत्सव कार्यक्रम में जाते हुए रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनके साथ अजय सिंह, त्रिलोक श्रीवास भी साथ में मौजूद रहे। जहां दर्शन पूजा-अर्चना कर उन्होंने मां महामाया देवी से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। महामाया ट्रस्ट कार्यालय में रतनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। वही महामाया ट्रस्ट में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनन्द जायसवाल एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीफल, चुनरी, महामाया देवी की छाया चित्र भेंट किया।
इसके बाद ट्रस्ट कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों से कुछ देर चर्चा करने के बाद वे पाली महोत्सव कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान, अजय सिंह, त्रिलोक श्रीवास, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, आनंद जायसवाल, मदन कहरा, राम गोपाल कहरा, दामोर सिंह क्षत्रिय, यूनुस मेमन, अमर सिंह यादव, राजेंद्र पाल, रमेश मरावी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS