FOOD POISIONING: छिपकली पड़ा खाना खाकर आंगनबाड़ी के 16 बच्चे बीमार... अब कैसी है बच्चों की तबीयत...

महासमुंद। महासमुंद जिले में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को खाना खाकर 16 बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद तत्काल बच्चों को इलाज के लिए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्र में बने खान में जहरीली छिपकली गिरने की बाद सामने आई है।
इस मामले के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल उठ रहे है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सरायपाली के ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है। यहां गुरुवार को बच्चों को देने के लिए खाना बनाया गया था। इसके बाद बच्चों को ये खाना परोसा गया। एक-एक कर बच्चे उल्टियां करने लगे और उनकी हालत बिगड़नी लगी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित परिजन घबरा गए। सभी बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। वहीं खाने की जांच करने पर उसमें छिपकली पड़ी मिली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS