वन कर्मियों की हड़ताल स्थगित : सरकार से मिले आश्वासन के बाद माने वनकर्मी

X
By - Ck Shukla |13 April 2022 4:29 PM IST
प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे वन कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित हो गई है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद आज वन कर्मियों ने 2 महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है।
रायपुर। प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे वन कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित हो गई है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद आज वन कर्मियों ने 2 महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है। हड़ताल स्थगित करने का पत्र सरकार को दे दिया गया है। यह जनाकारी छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुलचंद शर्मा ने दी। बता दें कि वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल कर रहे थे। वही वन विभाग के रेंजर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया था।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS