पूर्व सांसद झाडूराम रावटे नहीं रहे : 80 वर्ष की आयु में केशकाल में निधन, बस्तर में शोक की लहर, 1967 से 1970 तक सबसे युवा सांसद रहे

कोंडागांव/केशकाल। केशकाल समेत समूचे बस्तरवासियों के लिए सोमवार का दिन बेहद दु:ख भरा रहा। आज केशकाल के वरिष्ठ नागरिक और कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद झाड़ूराम रावटे का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सांसद रावटे का जन्म 1 फ़रवरी 1941 को हुआ था। सरल एवं मधुर व्यक्तित्व और राजनीति के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की बदौलत विगत वर्ष 1967 से 1970 तक उन्होंने लोकसभा के सबसे युवा सांसद के रूप में अपनी सेवा दी। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन से समूचे नगर में शोक की लहर है। निधन की खबर से जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि दी। वहीं नगर के गणमान्य लोगों ने उनके निवास सुभाष चौक पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS