पूर्व विस अध्यक्ष ने लगाया वाहवाही लूटने की राजनीति का आरोप

पूर्व विस अध्यक्ष ने लगाया वाहवाही लूटने की राजनीति का आरोप
X
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धान खरीदी के मामले में वाहवाही लूटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भूमिका मात्र सेल्समैन की ही है

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धान खरीदी के मामले में वाहवाही लूटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भूमिका मात्र सेल्समैन की ही है। पूरी राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है और प्रदेश की सरकार को इस धान खरीदी में केवल किसानों से धान खरीदी कर, उस धान को कस्टम मिलिंग के लिए भेजकर चावल जमा कराने का काम होता है।

श्री कौशिक ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार धान खरीदी को लेकर जिस तरह से वाहवाही लूट रही है, वह राजनीति से प्रेरित है और हर मामले में असफल कांग्रेस की सरकार केवल अब ज्ञापन-विज्ञापन की नीति पर काम कर रही है। इस सरकार को जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देने वाली है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार समापन काल की ओर है। आगामी 10 महीनों के बाद प्रदेश की जनता वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित करेगी। श्री कौशिक ने कहा, यह सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने में असफल रही है।

Tags

Next Story