वसूली करने गए व्यापारी की मिली लाश : पुलिस ने कहा- सिर पर कोई भारी चीज मारकर की गई हत्या...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक गांव के खदान के पास लकड़ी व्यापारी की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम 36 वर्षीय ईश्वर साहू निवासी अंडा बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव का है।
वसूली करने गया था लकड़ी व्यापारी
उतई थाना प्रभारी ने बताया कि ईश्वर साहू लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वहीं लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसकी हत्या किसने की, इन सवालों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की हत्या की गई
पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर में पीछे से किसी ठोस चीज से हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या रुपए के लेन देन को लेकर ही की गई है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के पता लगा लेगी। मृतक ईश्वर साहू का परसाही गांव में ही ससुराल है। साथ ही पड़ोसी गांव धौराभाठा उसका मामा घर है। पुलिस वहां भी पूछताछ कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS