सड़क हादसे में चार की मौत : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 7 घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे शुक्रवार को 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। हादसा जिले के भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी लोग भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से कुछ दूर पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी के नीच दबने के कारण मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां 3 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 16 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान बुरन सोनवानी, पुनीबाई चौहान, ग्रहणलाल और जयंती चौहान के रूप में हुआ है। फिलहाल शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS