अपने घर का सपना दिखाकर ठगी : महिला ने खुद को बताया निगम की अधिकारी, मकान दिलाने का झांसा देकर 33 लोगों से लाखों ठग लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला मकान दिलाने के नाम पर गरीबों से ठगी करती थी। महिला ने मकान दिलाने के नाम पर 33 लोगों से ठगी की है। उसने नगर निगम का मकान दिलाने के नाम पर हर पीड़ित से 20 से 50 हजार रुपए ले लिए हैं।
खुद को अधिकारी बताकर लिया झांसे में
पीड़िता ने बताया कि, 1 साल पहले एक महिला सोनाली दत्ता हम लोगों के पास आई थी। उसने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर गोपाल नगर स्थित गुलमोहर पार्क के पीछे बने घरों को नगर निगम का आवास बताकर लगभग 50 - 60 लोगों से 20 से 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन आज तक घर नहीं मिला। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
चेन लाइन बनाकर महिला ने की ठगी
वहीं पीड़ित चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि, आरोपी महिला सोनाली दत्ता ने चेन बनाकर लाइन से लोगों के घर गई और उनसे कहा कि, मकान दिलाएगी। ऐसा बोलकर प्रत्येक व्यक्ति से 20 से 50 हजार रुपए लेकर महिला फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि इस महिला ने लगभग 33 लोगों से आवास के नाम पर पैसे लिए हैं। जिसमें से 20 लोग के नाम सामने आए हैं। जिस पर महिला के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर जेल भेजा दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला का नाम सोनाली दत्ता है जिसकी उम्र 65 साल बताई जा रही है। हुड़को भिलाई मकान नंबर 402 थाना कोतवाली जिला दुर्ग, हाल पता सिमरन सिटी मकान नंबर 156 फेस 5 मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर की निवासी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS