मोबाइल गिफ्ट कर नाबालिग को फंसाया : दोस्ती गांठकर बच्ची को भगा ने गया शादीशुदा आटो चालक, झांसा देकर किया रेप

मोबाइल गिफ्ट कर नाबालिग को फंसाया : दोस्ती गांठकर बच्ची को भगा ने गया शादीशुदा आटो चालक, झांसा देकर किया रेप
X
ऑटो चालक ने पहले नाबालिग से दोस्ती किया और उसे मोबाइल गिफ्ट किया। फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद ऑटो चालक ने नाबालिग को अपने प्यार में फंसा लिया और उसे भगाकर ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर ...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, ऑटो चालक ने पहले नाबालिग से दोस्ती किया और उसे मोबाइल गिफ्ट किया। फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद ऑटो चालक ने नाबालिग को अपने प्यार में फंसा लिया और उसे भगाकर ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

कुछ दिन पहले नाबालिग हुई थी गायब

बात दें कि, कुछ दिन पहले 16 साल की नाबालिग लड़की अपने परिजन को बिना बताए गायब हो गई, जिससे परेशान परिवार वालों ने उसकी तलाश की। उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि, लड़की दसवीं कक्षा तक पढ़ी है।

करीब साल भर पहले नाबालिग से हुई थी जान-पहचान

इसके बाद पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। करीब साल भर पहले स्कूल जाते समय उसकी पहचान खजुरी के रहने वाले ऑटो चालक 23 वर्षिया दिलहरण यादव से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाकर ऑटो चालक ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया और उससे दोस्ती कर बातचीत करने लगा। फिर उसने लड़की को प्यार में फंसा लिया। और उसे भगाकर ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने ऑटो चालक दिलहरण यादव की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और लड़की के साथ ही वह भी गायब है।

शादी का झांसा देकर किया ले गया था आरोपी

इस पर पुलिस ने मोबाइल की तकनीकी जांच कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिर उसे सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा इलाके से पकड़ लिया। इस दौरान लड़की भी उसके साथ मिल गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि शादी करने के बहाने ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। तब लड़की को यह भी नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story