लेन-देन के विवाद पर दोस्त को चाकू मारा, मामला दर्ज, आरोपी फरार

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शराब और नशीली गोली की नशे में धुत तीन युवकों ने महज दो सौ रुपए के विवाद में अपने एक साथी को उसके घर के अंदर घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक बड़ा अशोकनगर निवासी विवेक चंद्राकर पर दामू, संतोष तथा एक अन्य युवक के खिलाफ चाकू से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेक के पिता दीनबंधु ने पुलिस को बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात तीन युवक उसके घर के पास पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर तीनों बगैर कुछ कहे घर में घुस गए। इसके बाद तीनों ने उसके सोते हुए बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और घर से बाहर घसीटते ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उसके बेटे घर के बाहर पटक-पटककर मारा।
पेट्रोलिंग के पहुंचने से टली अनहोनी
टीआई के मुताबिक रात के समय पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल के पास पहुंची तो सायरन सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक को पेट्रोलिंग पार्टी ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के बाद बदमाशों के घर में दबिश दी गई लेकिन वे अपने घर में नहीं मिले। पेट्रोलिंग पार्टी के पहुंचने से किसी तरह के अनहोनी टल गई।
दो सौ रुपए लेने पर हुआ विवाद
टीआई के मताबिक घटना के दो दिन पूर्व विवेक ने अपने दोस्तों से दौ सौ रुपए ले लिए थे। इसी बात को लेकर उस दिन भी उनके बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते विवेक के घर पहुंचकर उसके साथियों ने मारपीट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने विवेक के साथ उसके परिजनों के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS