स्वास्थ्यकर्मी के घर सेंध : नगदी, जेवरात समेत सामान किया पार

X
By - Shreya Gupta |21 April 2022 6:27 PM IST
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 पर बसे ग्राम कुल्हाड़गांव सड़कपारा में बीती रात सुने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी के सूने मकान से चोरों ने सोने के जेवरात, समान और नगदी समेत कुल 4लाख 50 हजार की चोरी कर भाग गए।
कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले में एक स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के सुने मकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान से नगदी, जेवरात पार कर दिया। घटना नेशनल हाइवे 30 कुल्हाडगांव की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 पर बसे ग्राम कुल्हाड़गांव सड़कपारा में बीती रात सुने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी के सूने मकान से चोरों ने सोने के जेवरात, समान और नगदी समेत कुल 4लाख 50 हजार की चोरी कर भाग गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS