ब्रेकअप से बौखलाया युवक : घर पहुंचकर करने लगा जबरदस्ती, मंशा पूरी न होने पर युवती को जमकर पीटा, मोबाइल तोड़ डाला... शिकायत पर क्या है पुलिस का रवैया...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवती की बेरहमी से पिटाई और रेप करने की कोशिश का मामाला सामने आया है। ब्रेकअप करने के बाद बॉयफ्रेंड को इतना गुस्सा आया कि, वह लड़की के रूम में घुस गया और अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। युवती ने जब मोबाइल से कॉल करना चाहा, तो उसने मोबाइल को तोड़ दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 22 साल की युवती जांजगीर-चांपा की रहने वाली है और यहां कॉलेज में पए़ती है। वह सिविल लाइन इलाके में किराए के रूम में रहती है। जांजगीर-चांपा जिले के ही बाराद्वार के डेरागढ़ निवासी मनीष साहू से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन हाल ही में युवती ने युवक से ब्रेकअप कर लिया। इस घटना की सुबह युवती अपने रूम में ही थी, तभी उसका बॉयफ्रेंड पहुंच गया। वह युवती के साथ लबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। लड़की के मना करने पर उसने बेरहमी से पिटाई कर दी।

पुलिस ने केवल साधारण मारपीट का केस दर्ज किया
इस घटना के बाद युवती घबरा गई थी। दो दिन तक वह कमरे में ही रही। युवती ने खुद की बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं कहा। शुक्रवार को उसने भाई को इसकी जानकारी दी। उसके कहने पर वह शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस घटना के बारे में बताया। पुलिस को कई जगहों में जख्म के निशान दिखाए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष साहू के खिलाफ साधारण मारपीट और मोबाइल तोड़ने का केस दर्ज कर युवती को लौटा दिया।
पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता
इस तरह से महिला संबंधी अपराधों की FIR महिला पुलिसकर्मियों की ओर से लिखने का नियम है। SSP पारुल माथुर ने महिला अपराधों की गंभीरता को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित भी किया है। लेकिन, यहां युवती जब अपनी शिकायत लेकर पहुंची, तब ASI मोहन सोनी थाने में मौजूद थे। उन्होंने युवती से पूछताछ कर FIR दर्ज कर ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS