हमारी तीन माँगे पूरी करो: रसोइया और सहायिका 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पर हड़ताल उतरे

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ के आह्वान पर रसोइया और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उनका कहना है कि, अगर सरकार उनकी माँगों को नही मानती है तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि, आयोजित बैठक के दौरान संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बेलासो ने कहा कि, हमारी तीन प्रमुख माँगे है। हमे कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए, निकाले गए रसोइयों को वापस लिया जाए। तीसरी मांग है शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस संबंध में हमारे संघ ने इस समस्या के निराकरण हेतु समय-समय पर धरना प्रदर्शन,पत्राचार और चर्चा के माध्यम से कई बार सरकार का ध्यानाकर्षण कराया। इसके बाद भी सरकार हमारी माँगो पर कभी गंभीरता से ध्यान नही दी।
आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा
मौजूदा समय मे सरकार के जरीये रसोइयों और सहायिकाओं को जो मानदेय दिया जा रहा है। उसके बलबूते पर जीवन निर्वाह कर पाना बहुत मुश्किल है। इस बारे में सरकार को विचार करना चाहिए लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने के बजाए उदासीन बनी बैठी है। जिसकी वजह से मजबूर होकर मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य है। आंदोलन शुरू होने के बाद जब तक सरकार हमारी माँग नही मानती तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। बैठक में भारी संख्या में रसोइया और सहायिका उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS