सुलभ शौचालय में मिला पूर्ण विकसित भ्रूण : टायलेट शीट के अंदर डालकर छिपाने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम सोमवंशी/कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के धार्मिक नगरी रतनपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक सुलभ शौचालय में पूर्ण विकसित भ्रूण मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
इलाके में फैली सनसनी
दरअसल, वार्ड क्रमांक 6 गिरजावन हनुमान मंदिर प्रवेश द्वार के पास स्थित सुलभ शौचालय के अंदर 6 महीने का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि भ्रूण को शौचालय शीट के अंदर डालकर छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बीच में ही फंस गया और अंदर नहीं जा पाया। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोग शौच के लिए सुलभ शौचालय गए तो उन्होंने भ्रूण को देखा। आसपास के लोगों के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची।

पूर्ण विकसीत हो चुकी भ्रूण
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि, भ्रूण पूर्ण विकसीत हो चुकी है और लड़की प्रतीक हो रही है। पुलिस भ्रूण मिलने की घटना को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। उनका मानना है कि अवैध संबंधों के कारण होने वाली बदनामी को छिपाने के लिए भ्रूण को यहां फेंका गया है। बहरहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS