जुआरियों का चल रहा था जंगल में मंगल : पुलिस पहुंची तो रह गई दंग...लाखों थे दांव पर, दर्जनभर से ज्यादा खिलाड़ी...फिर क्या हुआ पढ़िए

जुआरियों का चल रहा था जंगल में मंगल : पुलिस पहुंची तो रह गई दंग...लाखों थे दांव पर, दर्जनभर से ज्यादा खिलाड़ी...फिर क्या हुआ पढ़िए
X
जुआरियों ने केरेगांव जंगल में महफिल जमाई हुई थी। इन लोगों ने सोचा था कि, पुलिस हमारा क्या बिगाड़ सकती है। हम तो जंगल के राजा है।...पढ़े पूरी खबर

यशवंत गंजीर/धमतरी- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के थाना केरेगांव अंतर्गत सियादेही केरेगांव जंगल में जुआरियों के होने की सूचना पुलिस को मिली है। जंगल में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर एसपी प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश के अनुसार, केरेगांव पुलिस की संयुक्त टीम तहकीकात के लिए रवाना हो गई है। इसी जानकारी के आधार पर केरेगांव के जंगल से 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जुआरियों के पास से 91520 रुपये नकदी, 8 नग मोबाइल, 17 मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। जुआं खेलते पकड़े गए आरोपी धमतरी जिले के आसपास के रहने वाले है। जिनके खिलाफ धारा 3 और जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए जुआरियों में 27 साल का युवक अक्षय कोर्राम शकरावारा थाने के पास का रहने वाला है, रेनिश साहू, 22 साल का दर्री लक्ष्मण सागरवंशी हाउसिंग बोर्ड कालोनी का रहने वाला है। संजु आहुजा आमापारा धमतरी का रहने वाला है, घनश्याम संकलेचा आमापारा धमतरी का है, राजू ध्रुव, विमल साहू तेंदुकोन्हा, थाने के पास का रहने वाला है, नरेश कुमार साहू लिमतरा का रहने वाला है।

क्या जुआरियों के साथ किसी नेता का है हाथ...

बता दें, 8 आरोपियों के अलावा कुछ आरपी मोटरसाइकिल सायकल मौके पर छोड़ भाग गए है। हालांकि पुलिस ने उन सभी की मोटरसाइकिल जप्त कर ली है। इतने दिनों से जुआरियों का खेल यहां चल रहा था, लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी क्यों नहीं हुई। क्यों उन्हें पता था कि, हमारे इलाके के जंगलों में जुआरी घूम रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जुए के इस फड़ में किसी सफेदपोश नेता का हाथ बताया जा रहा है।

Tags

Next Story