Ganesh Utsav : गणेशोत्सव की धूम, इस शहर में छत्तीसगढ़ की परंपरा को दर्शाने तीन साल के लिए बनाई थीम...

आकाश सिंह पवार/पेंड्रा- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिली। पेंड्रा में स्थापित एक अनोखा पंडाल और प्रतिमा पूरे जिले में काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। यहां गणेश जी की प्रतिमा का जो स्वरूप दिया गया है। वह दूल्हे राजा का है, यहा गणपति बप्पा दूल्हे के रूप में विराजमान हैं और शादी की रस्म में ऋद्धि-सिद्धि के साथ फेरे लगाते हुए नजर आ रहे है। जहां गणपति की शादी हो रही है वहीं आयोजकों ने छत्तीसगढ़ी विवाह पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
बता दें, गणपति की सवारी मूशक शहनाई बजाने की भूमिका में दिखाई दे रहे है। जबकि शिव और पार्वती बाराती के रूप में हैं तो पुरोहित महाराज जी विवाह की रस्में पूरी करा रहे है।
आयोजकों ने क्या बताया...
आयोजकों ने बताया कि सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की परंपरा को दर्शाने के लिए यह तीन साल की थीम है। जिसमें पिछले साल 2022 हल्दी की रस्म की गई थी। अब इस साल बारात और शादी की जा रही और इसके अगले साल विदाई की रस्मों को गणपति स्थापना के रूप में दर्शाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS