13 साल की बच्ची से गैंगरेप, पांच नाबालिग, मुख्य आरोपी 34 साल का

भिलाई. जिले के नेवई थाना क्षेत्र की 13 साल की मासूम बच्ची के साथ गुरुवार को गैंगरेप किया गया। बच्ची दोपहर में अपने घर के पास बने तालाब में नहाने जा रही थी। तभी परिचित के एक नाबालिग ने उसे झाडू लगाने के बहाने अपने घर में बुलाया। जहां पहले से ही 5 अन्य आरोपी बैठे थे। जैसे ही पीड़िता घर में गई। आरोपियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और उसका हाथ पैर पकड़ कर सभी ने अनाचार किया। करीब दो घंटे तक पीड़िता के साथ अनाचार करने बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
पीड़िता डरी सहमी अपने घर चली गई, लेकिन अपनी मां से कुछ नहीं बोल पाई। अगले दिन जब तकलीफ बढ़ी तब पीड़ित ने अपनी मां को अपनी आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के साथ अनाचार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि 6 आरोपियों में 5 नाबालिग (अपचारी) और एक प्रमुख आरोपी 34 साल का है।
हिरासत में सभी आरोपी
पीड़िता के साथ अनाचार करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार यादव (34) सहित अन्य 5 नाबालिग हैं। नेवई थाना पुलिस ने बताया कि 5 अपचारी बालक 14 से 17 साल के बताए जा रहे हैं। कुछ के पास कोई प्रमाण पत्र नहीं है। जिससे यह पता चले कि उनकी वास्तविक उम्र क्या है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया है। फिलहाल पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक है। आरोपियों के उम्र का पता लगाने के लिए पुलिस बोन टेस्ट करा सकती है।
सभी मजदूर वर्ग के
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। खदान में काम करते हैं। रोज की तरह 25 फरवरी को भी वे काम पर गए थे। पीड़िता और उसके दो छोटे भाई घर में थे। किशोरी अपने दोनों भाइयों को छोड़कर दोपहर करीब 12 बजे घर के पास तालाब में नहाने के लिए जा रही थी। तभी एक नाबालिग ने उसे अपने घर में झाड़ू लगाने के लिए बुलाया और सभी ने अनाचार किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS