चार महीने तक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म : 8 बदमाशों ने पार की दरिंदगी की हद, धमकाकर महीनो करते रहे दुष्कृत्य.. 8 माह की गर्भवती है नाबालिग

नौशाद अहमद-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बलात्कार के इस मामले में 8 बदमाश शामिल बताए गए हैं। इनमें 2 नाबालिग भी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कई दिनों तक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती है।
ममला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, 8 लोगों ने एक आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म किया था जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की दी धमकी
यह पूरा मामला है दिसंबर 2021 का है। पीड़ित लड़की के मोहल्ले में दो आरोपी एक निजी मकान की पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित से इन दोनों आरोपियों का परिचय हुआ था। कुछ दिन बाद इन दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नगर के रिंग रोड पर बुलाया। साथ ही अपने छह दोस्तों को भी बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों के द्वारा यह घिनौना कृत्य को दिसंबर से मार्च 2022 तक अंजाम दिया गया था। जब लड़की ने आरोपियों को बताया कि वह गर्भवती है, उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से मिलना बंद कर दिया।
दो नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
अब पीड़ित का गर्भ 8 महीने का हुआ और घरवालों के द्वारा पूछा गया तब उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने आदिम जाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट, एक्टो सिटी एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियो की तलाश जारी है। देखें वीडियो....
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS