गांजा तस्करी : गांजे के साथ धरे गए तीन आरोपी, ओडिशा की ओर से गांजा की खेप लेकर आ रहे थे

गांजा तस्करी : गांजे के साथ धरे गए तीन आरोपी, ओडिशा की ओर से गांजा की खेप लेकर आ रहे थे
X
गांजे की तस्करी करने वाले तीन युवकों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त कर थाना लाया गया है, जहां उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर...।

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कोतवाली थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले तीन युवकों को मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त कर थाना लाया गया है, जहां उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक ओडिशा की ओर से गांजा की खेप लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया, जहां जांच में उनके कब्जे से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा पुलिस आज कर सकती है।

विदित हो कि हाल ही में बस्तर पुलिस ने 1280 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 64 लाख रुपए आंकी गई है। पड़ताल में पता चला है कि गांजा से भरा ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

दो माह पहले 50 लाख का गांजा पकड़ा गया था

इसी प्रकार दो माह पहले ही छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने एक स्कार्पियो से 632 किलो गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई थी। कार्रवाई के दौरान तस्कर बचकर भागने में कामयाब हो गए थे। गांजे की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान के लिए की जा रही थी।

पड़ोसी राज्य ओडिशा में गांजा की खेती

बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में गांजे की खेती की जाती है। यहीं से गांजा खरीद कर तस्कर बस्तर के रास्ते राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में पहुंचाते हैं।


Tags

Next Story