Video: लग्जरी कार से मिला 50 लाख का गांजा, ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे तस्कर, मात्रा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Video: लग्जरी कार से मिला 50 लाख का गांजा, ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे तस्कर, मात्रा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
X
गांजा तस्करी की खबरें आए दिन आ रही हैं। गरियाबंद से एक और खबर आई है, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी की गई है। पढ़िए पूरी खबर-

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में लग्जरी कार से 50 लाख का गांजा जप्त किया गया है। कार में करीब 132 पैकेट में बन्द 632 किलो गांजा था। सूचना के मुताबिक गांजा तस्कर, गांजा लेकर ओड़िसा से रायपुर की ओर जा रहे थे। पांडुका पुलिस इसकी सूचना मिली जिससे मौके पर ही एक बड़ी टीम के साथ वाहन का पीछा करते हुए टूहियामुड़ा तिराहे से गाँजे से भरे वाहन को घेर कर जब्त कर लिया है। लेकिन आरोपी जंगल के रास्ते से मौके पर ही फरार हो गये हैं। एसपी के निर्देश पर पांडुका पुलिस की बड़ी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गरियाबन्द पुलिस को अंतराज्यीय गांजा तस्करी को रोकने में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। देखिये वीडियो -




Tags

Next Story