9 लाख का गांजा बरामद : ओडिशा से कार में लेकर आए 3 तस्कर गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 61 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ओडिशा की ओर से भारी मात्रा में कार के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर हौंडा कंपनी की वेन्यू कार को रुकवा कर तलाशी ली। इसके बाद कार से 61 किलो 200 ग्राम गांजा को बरामद कर लिया गया। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS