गाज ने ली 5 जानें : खेत में चल रही थी रोपाई, तभी अचानक बदला मौसम का मिजाज... गरज, चमक के साथ गिरी गाज-झुलसी 6 महिलाएं भेजी गईं हास्पीटल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। 6 महिलाएं गाज की आग में झुलस गई हैं। जिसमें 3 महिलाओं की हालत गंभीर है। जिसके बाद सभी घायलों को सरायपाली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकार के अनुसार, महिलाएं कछार ग्राम घाट की रहने वाली हैं। बच्चे और अन्य लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। जहां अचानक से मौसम बदला गया, और थोड़ी देर बाद बिजली खेत में ही गिरी। पहले तो किसी को समझ में नहीं आया, क्या हो रहा है। आस-पास के लोगों ने जब देखा कि 12 से 15 लोग खेत में बेसुध होकर गिर गए हैं। तब चीख-पुकार मच गई।

घायलों को सरायपाली अस्पताल में कराया गया भर्ती
आसपास के खेत में काम रहे लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थोड़ी देर में संजीवनी एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सरायपाली अस्पताल में भर्ती की। वहां डॉक्टरों कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीँ कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS