छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ की आम सभा : संघ में नियुक्त किए गए दो प्रवक्ता, राजधानी से चन्द्रकान्त शुक्ला और न्यायधानी से हैं हेमंत सिंह परिहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ की आम सभा का आयोजन का आयोजन किया गया। आमसभा में हेमंत सिंह परिहार और चंद्रकांत शुक्ला को छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। यह आदेश जीएस बांबरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ ने पारित किया है। छत्तीसगढ़ में एथलेटिक्स को ऊंचाइयों पर ले जाने और तीव्र गति देने के लिए दो प्रवक्ता छत्तीसगढ़ के बनाए गए हैं। हेमंत सिंह परिहार बिलासपुर न्यायधानी से और चंद्रकांत शुक्ला राजधानी से नियुक्त किए गए हैं, जो समय समय पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ की कार्यप्रणाली और खेल गतिविधियों को संचालित करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। श्री शुक्ल और श्री परिहार खेल के लिए समर्पित एवं खेल की गतिविधियों को दिशा देने में काफी महत्व रखते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वर्तमान में कार्यकारी सचिव अमरनाथ सिंह ने दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS