महामंत्री चौधरी बोले- पाठ्य पुस्तक निगम घोटाले की गहराई से जांच की जाए

महामंत्री चौधरी बोले- पाठ्य पुस्तक निगम घोटाले की गहराई से जांच की जाए
X
राज्य के शिक्षा स्तर को देशभर में अंतिम स्थिति तक पहुंचा चुकी सरकार हालात सुधारने के बजाय पाठ्य पुस्तक निगम में करोड़ों रुपए के टेंडर घोटाले को संरक्षण दे रही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने पाठ्य पुस्तक निगम में सामने आए 130 करोड़ के ताजा घोटाले का हवाला देते हुए कहा, राज्य के शिक्षा स्तर को देशभर में अंतिम स्थिति तक पहुंचा चुकी सरकार हालात सुधारने के बजाय पाठ्य पुस्तक निगम में करोड़ों रुपए के टेंडर घोटाले को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल टेंडर घोटालेबाजी की जांच के आदेश देने चाहिए।।

श्री चौधरी ने कहा, यह सरकार घोटालों की सरकार है। हर जगह घोटाले हो रहे हैं। डीएमएफ की रकम फर्जी टेंडरबाजी के जरिये उड़ाने के मामले सामने आ चुके हैं। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की जगह मुख्यमंत्री उनका संरक्षण कर रहे हैं और इसी क्रम में पाठ्य पुस्तक निगम घोटाला निगम बन गया है। पाठ्य पुस्तक निगम में करीब 130 करोड़ का ई-टेंडर घोटाला सामने आया है। वर्ष 2023-24 के लिए निगम ने स्कूली बच्चों की पुस्तकों की छपाई के लिए लगभग 10 हजार टन कागज खरीदी की निविदा निकाली थी। करीब 130 करोड़ की कागज खरीदी के लिए अलग-अलग राज्यों की कंपनियों ने एक ही दिन 19 सितंबर 2022 को एक घंटे के अंतराल में टेंडर भर दिया। चार अलग-अलग कंपनियों ने टेंडर का फाइनल सब्मिशन एक ही सिस्टम या लैपटॉप से किया। यह कैसे संभव है। साफ जाहिर है कि टेंडर घोटाला हुआ है। पाठ्य पुस्तक निगम में लगातार घोटालेबाजी सामने आ रही है। तुरंत अध्यक्ष से इस्तीफा लेकर इसकी जांच करानी चाहिए।

Tags

Next Story