बीच सड़क पर गिरा विशालकाय पेड, घंटों जाम में फंसी रही गाड़ियां...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीपल का एक विशाल पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। टाटीबंध में स्थित एम्स अस्पताल के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ये प्राचीन पेड़ धराशायी हो गया। इसकी वजह से रायपुर और दुर्ग के बीच जाम लग गया है। कई गाड़ियां जाम में घंटों फंसी रही। इस घटना के समय कोई मौजूद नहीं था।
मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय पेड़ गिरा, उस समय लोगों के मॉर्निंग वॉक का होता है, लेकिन उस समय वहां कोई भी आस-पास नहीं था। दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलने के लिए इसी समय निकलते हैं, ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस को खबर दे दी गई है। उसके बाद नगर निगम टीम भी पहुंच गई, फिर पेड़ को काटकर हटाया गया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। राजधानी और पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने पेड़ कमजोर होकर टूट रहे हैं। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

पहले भी 400 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा था
एक हफ्ते पहले ही रायगढ़ जिले में भी 400 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया था। पुसौर तहसील में आने वाले भाटनपाली गांव में पेड़ गिर जाने से 3 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, वहीं एक हनुमान जी का मंदिर भी गिर गया था। 400 साल पुराने बरगद के पेड़ को गिरता देख लोगों में हडकंप मच गई। इसकी चपेट में लोगों के भी घर टूट गए। यह मामला जूटमिल थाना इलाके का है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS