मछली की जाली में फंसा विशालकाय कछुआ : ठेकेदार के गुर्गे उसे मारकर बस पकाने ही वाले थे, तभी पहुंची फारेस्ट की टीम... 3 धरे गए

मछली की जाली में फंसा विशालकाय कछुआ : ठेकेदार के गुर्गे उसे मारकर बस पकाने ही वाले थे, तभी पहुंची फारेस्ट की टीम... 3 धरे गए
X
लगातार कछुआ और घड़ियाल जैसे जल जीवी प्राणियों का शिकार करने की खबर सामने आती रही है। जिसको लेकर वन विभाग अलर्ट हो गई है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...पढ़े पूरी खबर

राहुल यादव/मुंगेली- छत्तीसगढ़ के लोरमी में लगातार कछुआ और घड़ियाल जैसे जल जीवी प्राणियों का शिकार करने की खबर सामने आती रही है। वहीं 2 दिन पहले ही सीएम भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी जलाशय को राजस्व ग्राम पंचायत घोषित किया है। लेकिन जिले में काफी दिनों से खुड़िया जलाशय में मछली ठेकेदारों के गुर्गों की तरफ से मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाता रहा है। जिसकी शिकायत खुड़िया रेंजर लछमन दास पात्रे से की गई थी। शिकायत मिलने पर रेंजर पात्रे ने एक टीम गठित भी की है।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार...

बता दें, छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के मछुवारे जो ठेकेदार के साथ काम करते है। उनके द्वारा कछुए को काट कर खाया जा रहा है। हालांकि जानकारी मिलने पर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें राजेश साहनी ,राजेश दास तातू और एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है।गौरतलब है कि, खुड़िया जलाशय जिसको राजीव गांधी जलाशय के नाम से जाना जाता रहा हैं। यहां आखिर कितने वन्य जीवों की गंभीर मौत हुई होगी इस बात का अबतक पता नहीं चल पाया है।

दास पात्रे ने इस मामले को लेकर क्या कहा...

खुड़िया मौजूदा रेंजर लछमन दास पात्रे ने बताया कि, घटना बीते 2 दिनों के पहले की है। जहां हमको कछुआ और घड़ियाल जैसे जल जीवी प्राणियों की शिकार की खबर मिल रही थी। इसी कड़ी में टीम गठित की गई और जलाशय के ठेकेदार के मछुआरों को जांच के बाद पकड़ लिया गया। जिस जीव को इन लोगों ने खाना बनाने के लिए पकड़ा था, वो लगभग 14 किलो ग्राम का था। यह सभी खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। जिसे हमारी टीम ने मौके पर पहुंच तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story