झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान: गलत इलाज ने ली मासूम की जान, जानिए बच्ची के पिता ने क्या कहा...

झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान: गलत इलाज ने ली मासूम की जान, जानिए बच्ची के पिता ने क्या कहा...
X
झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन का खौफ नहीं हैं। इन डॉक्टरों की वजह से कई बार लोग अपनी जान से हाथ धो बेठते हैं...पढ़े पूरी खबर

पिथौरा। झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन का खौफ नहीं हैं। इन डॉक्टरों की वजह से कई बार लोग अपनी जान से हाथ धो बेठते हैं। हाल ही में एक मामला पिथौरा के टेका से सामने आया है, जहां पर कैलाशपुर की रहने वाली चार साल की बच्ची की मौत हो गई। इस बात की पुष्ठि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने की हैं। इसके अलावा परिवार की माने तो उनकी बेटी का उपचार टेका का रहने वाला डॉक्टर रामचरण नामक व्यक्ति कर रहा था।

ग्रामीणों ने की थी शिकायत...

झोलाझाप डॉक्टरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की हैं। लेकिन पिथौरा का प्रशासन सोता हुआ नजर आ रहा है। कई ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अस्पताल तो गांव से दूर दराज में बने हुए है। जिसकी वजह से जल्दी इलाज करवाने के लिए मोहल्ले में बैठे डॉक्टरों का सहारा लिया जाता है। लेकिन यह सभी तो झोलाछाप डॉक्टर निकलते है।

Tags

Next Story