चारपहिया में आए बकरी चोर : महिला को जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया और उड़ा ले गए 21 बकरियां...

चारपहिया में आए बकरी चोर : महिला को जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया और उड़ा ले गए 21 बकरियां...
X
नक़ाबपोश चोरों ने भोर के करीब 4 बजे महिला के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर के बगल में बंधी 21 बकरी को चार पहिया वाहन में रखकर फरार हो गए।

कोटा। कोटा के ग्राम पहंदा में नकाबपोशों चोरों ने महिला को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर 21 बकरी उड़ा ले गए। महिला इधर चिल्लाती रह गई और चोर अपना काम कर के फरार हो गए। मामला आज सुबह का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहंदा में एक महिला भावन बाई पाव अपने पति और 5 वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। आज सुबह कुछ नक़ाबपोश चोरों ने भोर के करीब 4 बजे महिला के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर के बगल में बंधी 21 बकरी को चार पहिया वाहन में रखकर फरार हो गए।

नकाबपोशों ने महिला को कमरे में किया बंद

महिला को जब बकरी चोरी होने का पता चला उसने विरोध करने की कोशिश की जिस पर नकाबपोशों ने महिला को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना महिला ने बेलगहना चौकी पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

Next Story