गले में फंसी बकरे की आंख : पिकनिक मनाने गए दोस्तों में से एक की गई जान... पढ़िए... कैसे हुआ हादसा

गले में फंसी बकरे की आंख : पिकनिक मनाने गए दोस्तों में से एक की गई जान... पढ़िए... कैसे हुआ हादसा
X
सभी दोस्त बकरा काटकर बनाने की तैयारियों में लगे थे, इसी दौरान युवक ने बकरे की आंख को कच्चा ही खाने का प्रयास किया। आंख को मुंह में डालते ही वह फिसलकर तेजी से नीचे चला गया और गले में जाकर फंस गया। फिर क्या हुआ.. पढ़िए..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिकनिक मानाने गए कुछ दोस्तों के साथ अजीब से घटना घट गई। वे यहां के पर्री नर्सरी में पिकनिक मनाने गए थे इसी दौरान उनके ग्रुप में शामिल एक युवक की जान चली गई।

दरअसल ये सभी दोस्त बकरा काटकर बनाने की तैयारियों में लगे थे, इसी दौरान युवक ने बकरे की आंख को कच्चा ही खाने का प्रयास किया। आंख को मुंह में डालते ही वह फिसलकर तेजी से नीचे चला गया और गले में जाकर फंस गया। देखते ही देखते उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसका दम घुटने लगा। जब तक साथी कुछ समझ पाते या कुछ कर पाते उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मदनपुर निवासी बागर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ सूरजपुर आया था। जहां सभी पर्री नर्सरी के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वे अपने साथ लेकर आए बकरे को काटकर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बागर सिंह की मौत हो गई।

डॉक्टर बोले- न खाएं कच्चा मांस

इस संबंध में डॉ. चंद्रिका सिंह ने बताया कि संभवतः बकरे की आंख कच्चा खाने से गले में अटक गया होगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी होगी। जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने लोगों से कच्चा मांस नहीं खाने की सलाह दी है।

Tags

Next Story