गोदावरी ने क्रॉस किया 70 फीट का लेवल : 32 साल बाद फिर भीषण बाढ़ के हालात, आईटीसी पेपर मिल और बटालियन में भरा पानी

गोदावरी ने क्रॉस किया 70 फीट का लेवल : 32 साल बाद फिर भीषण बाढ़ के हालात, आईटीसी पेपर मिल और बटालियन में भरा पानी
X
32 साल बाद गोदावरी नदी का जल स्तर 70 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते बाढ़ का पानी आईटीसी पेपर मिल में घुस गया है। पढ़िए पूरी खबर...

लीलाधर राठी/सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों का का जल स्तर बढ़ते जा रहा है। करीब 32 साल बाद गोदावरी नदी का जल स्तर 70 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते बाढ़ का पानी आईटीसी पेपर मिल में घुस गया है। वहीं 212 बटालियन भी बाढ़ के चपेट में है। 150 जवानों और अधिकारियों सहित हथियारों को दूसरे जगह पर शिप्ट किया गया।

आईटीसी पेपर मिल में घुसा बाढ़ का पानी

भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब तक गोदावरी ने 70 फीट का लेवल क्रॉस कर लिया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते आईटीसी पेपर मिल में पानी घुस गया है। फिलहाल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए मिल में काम रोक दिया है। देखिए वीडियो-


बटालियन भी बाढ़ की चपेट में

गोदावरी नदी में लगातार बढ़ते पानी के कारण अब भद्राचलम में स्थित 212 बटालियन में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। 150 जवानों और अधिकारियों सहित हथियारों को भद्राचलम के नवोदय और जीएमआर कॉलेज में शिप्ट किया गया है। कमांडेंट जगदीश ने कहा कि सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story