गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के लिए खुशखबरी : सीएम 18 करोड़ 47 लाख का करेंगे भुगतान...अब तक कितने का हुआ भुगतान जानिए...

रायपुर- सीएम भूपेश बघेल आज हितग्राहियों को गोधन न्याय योजना के तहत 18 करोड़ 47 लाख रूपए की सौगात देंगे। गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को ऑनलाइन राशि पहुंचाएंगे। जिसमें 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए, इसके अलावा गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि, गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को अब तक 488.67 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 जुलाई को 18.47 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 507.14 करोड़ रूपए हो जाएगा। 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से 15 जून तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 242.07 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 जुलाई को गोबर विक्रेताओं को 5.05 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 247.12 करोड़ रूपए हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS