CG Election- चुनाव से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी : सीएम बोले- अब 500 रुपए से भी कम में मिलेगा सिलेंडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चूका है, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने चुनावी प्रचार में जुट गयी है। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता दिल्ली से आकर चुनावी प्रचार और घोषणाएं कर रही हैं। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की 8 सूत्रीय घोषणाओं के बाद मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट किया कि, देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। वर्तमान में एक सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, यदि दुबारा कांग्रेस सरकार बनी तो सिलेंडर सिर्फ 474 रुपए में जनता को दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक नवंबर से एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट किये जायेंगे।मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हो रहे चुनावों से करीब दो महीने पूर्व 30 अगस्त को मोदी सरकार ने घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दामों में बड़ी राहत देते हुए 200 रुपये कम कर दिए थे। सिलेंडरों के दामों में कटोत्तरी को लेकर राजनीतिक गलियारों और लेकर चौक-चौराहों में लोग इसे मोदी सरकार का चुनावी मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 209 रुपए तक बढ़ोत्तरी की गयी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS