सरकार ने माना 38 हज़ार टन धान भीगा: कैप कवर के लिए राशि जारी हुई थी, कलेक्टरों को जाएगा नोटिस

सरकार ने माना 38 हज़ार टन धान भीगा: कैप कवर के लिए राशि जारी हुई थी, कलेक्टरों को जाएगा नोटिस
X
बारिश से धान भीगने पर रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा, धमतरी, महासमुंद जिलों के कलेक्टरों को जारी किया जाएगा नोटिस। पिछले दिनों हुई बारिश से 38 हज़ार टन धान बारिश से भीगा है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा। सरकार ने धान के कैप कवर खरीदी के लिए पूरी राशि जारी की बावजूद इसके धान कैसे भीगा नोटिस जारी कर मांगा जाएगा जवाब पढ़िए पूरी ख़बर...

रायपुर: धान खरीदी को लेकर जारी मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक समाप्त हो गई है। इसमें प्रमुख रूप से ये बात सामने आई की बेमौसम बारिश से धान को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा धान के कैप कवर खरीदी के लिए पूरी राशि देने के बावजूद धान कैसे भीगा इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। दरअसल पिछले दिनों हुई बारिश से धन केंद्रों में 38 हज़ार टन धान बारिश से भीग गया। इसके अलावा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी देते हुए कहा, प्रदेश में अब तक 58 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें कही से भी बारदाना शॉर्टेज की शिकायत नहीं मिली है। आगामी दिनों में धान खरीदी के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। यहां तक की अब किसानों को बारदाने लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Tags

Next Story