गुरु घासीदास जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा : शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी शोभायात्रा, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल..

जितेंद्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव गुरू घासीदास के 366वां जयंती को लेकर भारी संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली। जहां सड़कों में युवाओं का जन सैलाब पंथी नृत्य की धुन में झूमते नज़र आया। मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले बाबा घासीदास की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रमुख चौक चौराहों में शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई।
उल्लेखनीय है कि शोभायात्रा में सतनामी समाज के युवा-युवतियों और बच्चों शांति के प्रतिक झंडे लेकर निकले। शोभायात्रा पत्थलगांव के अंबेडकर नगर से दोपहर 3 बजे शुरू हुई। शहर के तीनों मुख्य मार्ग अम्बिकापुर रोड, रायगढ़ रोड, जशपुर रोड इन्द्र चौक में आतिशबाज़ी के साथ पुनः अंबेडकर नगर में समाप्त की गई। यहां पर सन्तों की पूजा अर्चना और मंगल आरती के साथ अतिथियों का संबोधन हुआ। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ 5 झांकियों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में पंथी नृत्य के करतबों वाली झांकी भी देखने को मिली। इसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक के ऊपर एक चढ़कर कई मंजिला कलाबाजी करतब दिखाया।
बड़े फ्लैक्स और बैनर से समानता का दिया संदेश
एक बड़ा जैतखाम भी झांकी का हिस्सा रहा। इसके अलावा एक झांकी सामाजिक एकता का संदेश देते हुए दिखी। पूरे रैली की अगुवाई संतों ने की। जिन्होंने हाथों में सफेद ध्वज धारण किया था, साथ ही सतनाम समाज ने बड़े- बड़े फ्लैक्स और बैनर से सत्य और समानता का संदेश दिया। दरअसल गुरु धासीदास हमेशा सत्य के प्रचारक रहे। वे हमेशा अंधविश्वास और असमानता के विरुद्ध रहे और प्रत्येक व्यक्ति को समान बताया।
प्रदेश सदस्य सहित अन्य लोग भी रहे उपस्थित
समाज के प्रदेश सदस्य पी आर अजय जिला अध्यक्ष दयाराम खुटे, ब्लाक अध्यक्ष संतराम कुर्रे, संतोष कुमार टांडे, जनार्दन पंकज, अजय सोनी, लक्ष्मण मिर्रे विवेकानंद मिर्रे, शिव टंडन, देवेन्द्र पाल,अर्जुन रत्नाकर, बुतकाराम धिरही, जितेन्द्र बघेल, मनोज नारंगे, समारूराम नवरत्न, सुमन सक्सेना सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS