मनेंद्रगढ़ में सीएम का भव्य स्वागत : 32 वां जिला बना मनेंद्रगढ़, रोड शो के बाद सभा शुरू... यहीं से सक्ति रवाना होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। इसके बाद सक्ति जिले को भी लोकार्पण होना है। इस लिहाज से देखा जाए तो आज से प्रदेश का राजनीतिक-प्रशासनिक मानचित्र पूरी तरह बदलने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज मनेंद्रगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।
इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित थे। जिले के पहले कलेक्टर पी.एस. ध्रुव एवं एसपी टीआर कोशिमा ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
CM के रोड शो में उमड़ी अंचलवासियों की भीड़
जिले का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री शहर में रोड शो पर निकले। इस दौरान उनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। उन्हें वन औषधियों और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया। सड़क के दोनों ओर नये जिले के निर्माण के लिए आभार प्रकट करने कापी संख्या में लोग खड़े थे। कई स्थानों पर सीएम पर फूलों की वर्षा भी की गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया और तलवार भेंटकर सम्मानित किया।
सभा के बाद सक्ति रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री 9 सितम्बर को सवेरे 10.30 बजे बिलासपुर के सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल से हेलीकाप्टर में मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री वहां प्रदेश के नवगठित 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। रोड शो खत्म होने के बाद आम सभा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनेन्द्रगढ़ से ही सक्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। देखिए वीडियो-

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS