राज्यपाल से मिले देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद के प्रपौत्र, भेट की ये किताब

राज्यपाल से मिले देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद के प्रपौत्र, भेट की ये किताब
X
राज्य की राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के प्रमुख तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अमित कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर मुलाकात की और डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर आधारित पुस्तक ‘‘परसनल ग्लीम्पसेस’’ भेंट की।

राज्य की राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के प्रमुख तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अमित कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर मुलाकात की और डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर आधारित पुस्तक ''परसनल ग्लीम्पसेस'' भेंट की।

राज्यपाल ने उनका शाल और श्रीफल से सम्मान किया और कहा कि आपकी संस्था द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रति जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद का छत्तीसगढ़ से करीब का संबंध रहा है।

संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ में उनकी यादों को संजोए जाने के संबंध में यदि कोई पहल की जाती है, तो आवश्यक मदद दी जाएगी। अमित कुमार ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में एक आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरगुजा जिले में उनकी याद में एक भवन स्थापित है। वहां उनके जीवन से संबंधित फोटोग्राफ्स और अन्य वस्तुओं पर आधारित एक संग्रहालय बनाया जा सकता है। उनके द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी और स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला राजवंशी देवी पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन भी जल्द किया जाएगा।

राज्यपाल ने किया नमन

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति थे। उनका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद का पूरा जीवन सादगीपूर्ण था। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनका पूरा जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Tags

Next Story