छापामार अभियान : अवैध रूप से धान की खरीदी-बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से बड़ी मात्रा में धान बरामद

छापामार अभियान : अवैध रूप से धान की खरीदी-बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से बड़ी मात्रा में धान बरामद
X
छापामार अभियान के तहत अवैध रूप से धान की खरीदी-बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से किया कट्टी धान बरामद। पढ़िए पूरी खबर ...

अनिल उपाध्याय- सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में तहसीलदार ने छापामार अभियान के तहत 177 कट्टी धान बरामद किया। छापामारी अभियान के तहत मुखदेव यादव ने किराना दुकान से कट्टी धान बरामद किया है। तहसीलदार ने कहा है कि आगे भी छापामारी की कार्रवाई जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार छापामार अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर निकले तहसीलदार ने धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो दुकानों से 177 कट्टी धान जब्त किया। ग्राम भवराडाँड़ स्थित ओमप्रकाश गुप्ता के किराना दुकान से 154 कट्टी धान एवं कुशवाहा किराना दुकान से 23 कट्टी धान बरामद किया है। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हरिराम एक्का, खाद्य निरीक्षक जी सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। तहसीलदार मुखदेव यादव ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में अवैध रूप से धान खपाने वाले बिचौलियों के विरुद्ध इस तरह की छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगी।


Tags

Next Story