गए थे पुरष्कार बांटने, कर बैठे झगड़ा : कांग्रेसी नेता ने ग्रामीण युवक को मारने मंच पर उठा ली कुर्सी, जमकर हुआ हंगामा

गए थे पुरष्कार बांटने, कर बैठे झगड़ा : कांग्रेसी नेता ने ग्रामीण युवक को मारने मंच पर उठा ली कुर्सी, जमकर हुआ हंगामा
X
राजीव गांधी युवा मितान क्लब में पुरस्कार वितरण के दौरान का यह वीडियो है। बताया जा रहा है कि, पुरस्कार वितरण के दौरान कांग्रेस नेता का ग्रामीणों के साथ मंच पर विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से कांग्रेसी नेता का विवादित वीडियो सामने आया है। यहां एक कांग्रेसी नेता का एक युवक से झगड़ा करते हुए वीडियो सामने आया है। प्राथमिक शाला में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के दौरान यह पूरी घटना हुई। मामला इतना बढ़ा कि, बात थाने तक पहुंच गई। मामला जिले के रतनपुर क्षेत्र का है।

दरअसल जिले के राजीव गांधी युवा मितान क्लब में पुरस्कार वितरण के दौरान का यह वीडियो है। बताया जा रहा है कि, पुरस्कार वितरण के दौरान कांग्रेस नेता का ग्रामीणों के साथ मंच पर विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेसी नेता ग्रामीणों से विवाद करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों को मारने उठाई कुर्सी

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला में खेलकूद आयोजन में पुरस्कार वितरण के दौरान हंगामा हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता का युवक से विवाद होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। यह वीडियो कांग्रेस पार्टी के रतनपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या का है, जिनका ग्रामीणों से विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला थाने तक पहुंचा गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ने ग्रामीणों को मारने के लिए कुर्सी भी उठाई थी। देखें वीडियो..


Tags

Next Story