हाईवा ने मार्शल को मारी टक्कर : एक की मौत, 6 घायलों में तीन की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

हाईवा ने मार्शल को मारी टक्कर : एक की मौत, 6 घायलों में तीन की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
X
शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर फर्सवानी लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने मार्शलवाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।पढ़िए पूरी खबर...

देवराज दीपक - सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के गुडेली के पास हाईवा ने मार्शलवाहन को टक्कर मार दी । इस हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुडेली की पास की है। मार्शलवाहन में लगभग 10 लोग सवार थे। सभी चंद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर फर्सवानी लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने मार्शलवाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज की हालत को देखते हुए रायगढ के अस्पताल में रेफर कर दिया हैं।

Tags

Next Story