कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा, हर ब्लॉक कमेटी एक दिन में चलेगी 10 किमी

रायपुर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। प्रदेश में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां हैं, अत: एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90 हजार किमी से अधिक यात्रा चलेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह अभियान पदयात्रा के रूप में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जाएगा।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथों तक जाएगा। हर जिले में अधिवेशन होगा तथा समापन पर बड़ी रैली राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यस्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। एक-दो में दिनों इसकी सूची पीसीसी को दी जाएगी। इन पर्यवेक्षकों के द्वारा यात्रा के संबंध में पूरी रिपोर्ट दी जाएगी।
घर-घर लगाएंगे स्टीकर
भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द्र देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जाएंगे। राहुल गांधी का पत्र हर घर में बांटने के अलावा सभी घरों में भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर लगाया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेसी करेंगे नेतृत्व
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, दो माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रभारी को जिलों का दौरा करना है। राहुल गांधी का संदेश, सरकार के 4 साल के काम, केंद्र सरकार की नाकामियों, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के चरित्र को जनता तक ले जाना है। पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त कर एआईसीसी को सूचित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS