हैप्पी बर्थडे : गवर्नर को राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं, सीएम बधाई देने पहुंचे राजभवन

हैप्पी बर्थडे : गवर्नर को राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं, सीएम बधाई देने पहुंचे राजभवन
X
राज्यपाल अनुसुईया उइके का आज यानी रविवार को जन्मदिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु सहित राज्य के सभी दिग्गज नेताओं ने राज्यपाल उइके को शुभकामनाएं दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके का आज यानी रविवार को जन्मदिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु सहित राज्य के सभी दिग्गज नेताओं ने राज्यपाल उइके को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने फोन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल उइके ने भी राष्ट्रपति कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपराष्ट्रपति नायडु ने भी राज्यपाल उइके को फोन पर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल ने भी उपराष्ट्रपति नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम बघेल ने राज्यपाल उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री बघेल सहित गृहमंत्री साहू एवं मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


देखिए वीडियो-


Tags

Next Story