बहू को प्रताड़ित करना पड़ा महंगा: बहू की मौत के बाद गए जेल.... मृतिका का है 6 माह का बच्चा

बहू को प्रताड़ित करना पड़ा महंगा: बहू की मौत के बाद गए जेल.... मृतिका का है 6 माह का बच्चा
X
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 304 बी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-अमन सेन, ससुर-अर्जुन सेन, सास-लक्ष्मी सेन और ननंद-रीतू सेन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर....

देवेश साहू-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय के पहांदा रोड स्थित एक मकान में बीते कुछ दिनों पूर्व एक महिला के फांसी लगा कर आत्माहत्या करने का मामला सामने आया था। जिस पर मृतक महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उसके पति, सास–ससुर व ननंद पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना सिटी कोटवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 304 बी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-अमन सेन, ससुर-अर्जुन सेन, सास-लक्ष्मी सेन और ननंद-रीतू सेन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


मृतिका का 6 माह का बच्चा भी है

गौरतलब है की मृतिका पूजा सेन का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व अमन सेन के साथ हुआ था। और दोनों का 6 महीने का एक बच्चा भी है। स्थानीय लोगों ने बताया की विवाह से पहले दोनो के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि- उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। तंग आकर उसने आत्महत्या की है, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Tags

Next Story