Hari Bhoomi - INH Samvad 2023 : बृजमोहन बोले- छग में चल रहा माफिया राज

Hari Bhoomi - INH Samvad 2023 : बृजमोहन बोले- छग में चल रहा माफिया राज
X
प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के सवाल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (minister Brijmohan Agarwal)ने कहा कि, ढाई- ढाई साल की जो हवा चली उसमें सिंहदेव शेर की जगह हिरण निकले, ऐसे व्यक्ति से क्या उम्मीद करें। मुख्यमंत्री (Chief Minister )के विषय में कहा कि वे भूपेश नहीं ठगेश हैं। पौने 5 साल के शासन में उन्होंने केवल ठगने का काम किया। पढ़िए पूरी खबर...

जगदलपुर। सार्थक संवाद में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के सवाल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (minister Brijmohan Agarwal)ने कहा कि, ढाई- ढाई साल की जो हवा चली उसमें सिंहदेव शेर की जगह हिरण निकले, ऐसे व्यक्ति से क्या उम्मीद करें। मुख्यमंत्री (Chief Minister )के विषय में कहा कि वे भूपेश नहीं ठगेश हैं। पौने 5 साल के शासन में उन्होंने केवल ठगने का काम किया। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भूपेश सरकार में हुआ है। शराब, रेत, कोयला, धान, गोठान, कैंपा सब में करोड़ों के घोटाले सामने आ रहे हैं, इतनी लूटपाट कभी नहीं हुई। जल जीवन मिशन में 33 राज्यों में 30 वें नंबर पर छत्तीसगढ़ है।

भाजपा( BJP )में अमित शाह (Amit Shah )के बार-बार आने के सवाल पर बृजमोहन में कहा कि वे नकेल कसने और विजय ध्वज फहराने आ रहे हैं। उपचुनाव में बार-बार हारने के सवाल पर कहा कि जिसकी सरकार रहती है, वह उपचुनाव में जीतता है। छत्तीसगढ़ में माफिया राज कायम है। इसलिए जनता मन बना चुकी है कि आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। एक सवाल पर कि आपको पदों से नवाजने में पीछे क्यों कर दिया जाता है क्या आप पर पार्टी को भरोसा नहीं है।

मैं पद के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में हूं : बृजमोहन अग्रवाल

इस सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि, मैं पद के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में हूं और यह करता रहूंगा। समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कुछ मिलता नहीं है। 15 साल सत्ता में रहने के बाद सिर्फ 15 सीट मिली, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी घर का खाना छोड़कर चाट-पकोड़े खाने बाहर जाना पड़ता है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ की जनता को समझ में आ गया कि जो विश्वास उन्होंने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर किया था, वह धोखा निकला। इसलिए अब भाजपा को ही दोबारा सत्ता में लाएंगे। हमारे नेताओं का लक्ष्य 2023 में कमल की सरकार बनाना है, इसलिए परिर्वतन हो रहा है जो सही है।

देखिए वीडियो -




Tags

Next Story