तेज रफ्तार का कहर : स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

X
By - uma |4 May 2023 11:14 AM IST
कुश अग्रवाल- पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार जिले में ग्राम अमेंरा के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो खेत में जा उतर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल युवक सब्जी व्यवसायी है। वह अपनी बाइक से सब्जी लेने मंडी जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS