वह मां, पत्नी और बच्चों को छोड़ गया बेसहारा... स्टील प्लांट में मशीन चलाते हुई मौत... मुआवजे की मांग पर हंगामा

धरसीवां। छत्तीसगढ़ के रायपुर के सांकरा सिलतरा स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में हेडरा चालक की मौत हो गई। चालक की मौत कैसे हुई यह तो स्पष्ट नहीं है। चालक की मौत से आक्रोशित मृतक के परिजन फैक्ट्री के सामने गुरुवार से प्रदर्शन कर 25 लाख मुआवजा और पत्नी को पेंशन देने की मांग रहे हैं। वहीं कुछ परिजनों के साथ प्रबंधन की चर्चा भी जारी है। सांकरा सिलतरा स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े जायसवाल निको स्टील प्लांट में गणेश देवांगन निको फैक्ट्री में हेडरा चलाता था।
फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अडसेना निवासी 32 वर्षीय गणेश देवांगन रोज की तरह बुधवार को भी ड्यूटी गया, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने पतासाजी की तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई। टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रबंधन की ओर से हार्ट अटैक से मृत्यु की सूचना दी गई है। शव का रायपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों की सही जानकारी सामने आएगी। इधर प्रबंधन की ओर से मोहंती ने बताया कि मृतक ठेकेदार का हेडरा चलाता था। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों के अलावा बीरगांव के पार्षद वेदराम साहू भी पहुंचे। बड़ी संख्या में मृतक के परिचित घटना से आक्रोशित थे, जो पीएम के बाद फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन किए। निको प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दो बच्चों, पत्नी और वृद्ध बीमार मां का सहारा था मृतक
मृतक की छोटी बहन ने बताया कि उनके पिताजी नहीं हैं। भाई पर ही मां, पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी थी। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से 25 लाख मुआवजा और पत्नी को पेंशन की मांग रखी है। प्रबंधन ने मृतक के परिजनों से चर्चा की। 5 लाख मुआवजा देने की बात कही, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हुए और बाहर आ गए। उन्होंने पीएम के बाद शव को मर्च्यूरी से नहीं लिया। फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक गणेश देवांगन निवासी हाल मुकाम बीरगांव के पिता शिवचरण देवांगन का स्वर्गवास होने के बाद मां शकुन बाई देवांगन और पत्नि 28 वर्षीय संतोषी देवांगन, बेटा 5 वर्षीय डूगू देवांगन और 4 वर्षीय प्रिस देवांगन की जिम्मेदारी गणेश के ऊपर ही थी। गणेश की असमय मृत्यु से उनका सहारा छिन गया। गणेश धरसीवां में किराये के मकान में रहता था। मूल रूप से वह तिल्दा के अडसेना गांव का निवासी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS