प्रेमिका की आंखों के सामने उसने घोंट दिया प्रेमी का गला : पुलिस ने तीन साल बाद माना उसे हत्यारा.. लड़की से करता था एकतरफा प्रेम

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एकतरफा प्रेम के चलते युवती के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसी दिन युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया हुआ था। पुलिस परिवार वालों पर ही हत्या का शक कर रही थी। इस हत्या का पता पूरे तीन साल बाद पता चल पाया है। इन तीन सालों में 4 थानेदार भी बदल गये। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पूरा के आश्रित ग्राम जीरापानी में 2019 को ठाकुर कापा गांव के रहने वाले 19 साल के कालीचरण ध्रुव का शव मिला था। जिसका उसी गांव की एक लड़की से काफी दिनो से प्रेम संबंध चल रहा था। उसी लड़की से मिलने के लिए वह जाया करता था। एक दिन लड़की के बुलाने पर अपने दो दोस्तों के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा था।
प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था... तभी...
लड़की से मिलकर कालीचरण जब वापस आने लगा तो एक युवक उसका पीछा कर रहा था। यह देखते हुए, उसके दोस्त उसको छोड़कर भाग गये। उसके बाद लड़की घर के दरवाजे पर खड़ी आरोपी को देख रही थी। लड़की ने आरोपी को पहचान लिया था। वह और कोई नहीं उसके पड़ोस का ही लड़का था। आरोपी ने गमछे से कालीचरण का गला घोंटकर शव को खेत में लेजाकर फेंक दिया था।
लड़की के घरवालों को ही पुलिस कातिल मानती रही
शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उसी समय से लड़की के घर वालों को ही कालीचरण का कातिल मानती रही। इस बीच पुलिस ने आरोपी और गांव के कुछ लड़कों को हिरासत में भी लिया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण उन्हें छोउ़ना पड़ा। लेकिन अब असली हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
लड़की से करता था एकतरफा प्रेम
लड़की के पड़ोस में ही हत्या करने वाला आरोपी संतोष रहता था। संतोष की शादी पहले ही हो चुकी थी। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। एक दिन वह एक छठी कार्यक्रम में गया तो वहां से आने के बाद उसने कालीचरण को लड़की के घर से निकलते देखा। तभी उसने कालीचरण को रास्ते से हटाने की ठान ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS