युवक कांग्रेसियों में सिर फुटौव्वल : युवाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट, हॉकी स्टिक और डंडों का खुलकर इस्तेमाल, उपाध्यक्ष की हालत नाजुक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम यूथ कांग्रेस के नेताओं का आपस में विवाद हो गया। दोनों कांग्रेस नेता मस्तूरी विधानसभा के हैं, जो कल कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने मस्तुरी से बिलासपुर पहुंचे थे।
बैठक समाप्त होने के बाद युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत अपने साथी राजू यादव, सुनील साहू के साथ मस्तूरी जाने के लिए निकले थे, उसी दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग मेग्नेटो मॉल के पास युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व मस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने विश्वजीत, राजू और सुनील को रोका और अपने 30 40 साथियों के साथ मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष नितेश सिंह ने मस्तूरी के ही उपाध्यक्ष पर विश्वजीत अनंत पर लाठी-डंडे, रॉड और हॉकी स्टिक से हमला कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। इस हमले में विश्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावरों पर FIR कराने की मांग को लेकर समर्थकों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया और नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। देर रात तक थाने में गहमागहमी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर में यूथ कांग्रेस की बैठक चल रही थी। बैठक के बाद लगभग पांच बजे यूथ कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयकिशन उर्फ राजू यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू व मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत सहित अन्य कार्यकर्ता श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के पास चाय-नाश्ता करने के बाद निकल रहे थे। उसी समय मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष व मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर अलग-अलग कार में सवार होकर 30-40 युवकों के साथ पहुंचा।
हॉकी स्टिक, रॉड व डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विश्वजीत को कार से उतार कर गाली देते हुए हॉकी स्टिक, रॉड व डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। इस दौरान सुनील साहू व अन्य ने बीच-बचाव किया, लेकिन, हमलावरों की संख्या ज्यादा थी। इस कारण उन्होंने विश्वजीत को पकड़ लिया और जमीन पर लेटा कर हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ पिटाई करते रहे।
विवाद के दौरान मौजूद थी तारबाहर पुलिस, लेकिन नहीं किया बीच बचाव
जब श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने दिनदहाड़े गैंगवार चल रहा था, उस दौरान वहां तारबाहर पुलिस की टीम भी मौजूद थी। यूथ कांग्रेस नेता और समर्थक बेरहमी से दूसरे गुट के नेता की पिटाई कर रहे थे और पुलिसकर्मी तमाशबिन बनी हुई थी। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन, तब तक युवकों की भीड़ वहां से भाग निकली।

विवाद को देख आसपास के लोगों ने बंद कर दी अपनी-अपनी दुकानें
गैंगवार और गुंडागर्दी की खबर जब सिविल लाइन पुलिस को मिली, तब पेट्रोलिंग टीम मैग्नेटो मॉल के पास पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा था। घटना को देख वहां लोगों ने अपनी अपनी दुकानें भी बंद कर दी। इस कारण पुलिस कर्मी घायल युवक की जानकारी लेने जिला अस्पताल और सिम्स पहुंची।
विश्वजीत की हालत गंभीर
इस हमले में विश्वजीत अनंत बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सुनील साहू व राजू यादव ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखकर सिम्स रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विश्वजीत की हालत गंभीर है। देखिए वीडियो...
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS