स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को श्रंद्धाजलि देने खैरागढ़ आएंगे

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था 52 साल के देवव्रत सिंह को आधी रात के करीब सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था खैरागढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य देवव्रत सिंह पहली बार 1995 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह 1998 और 2003 में फिर से चुने गए. 2007 में उन्होंने राजनांदगांव संसदीय सीट जीती।
बताया जाता है कि देवव्रत सिंह ने दिसंबर 2017 में यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उन्हें उपेक्षित और दरकिनार किया जा रहा था। दो महीने बाद वह फरवरी 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में शामिल हो गए। उन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के टिकट पर खैरागढ़ से चौथी बार विधायक बने।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS