स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जूनियर डॉक्टरों की मांग पूरी करें या इस्तीफा दें: भाजपा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रवक्ता और रायपुर शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने राज्य के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाने और मरीजों की जान पर संकट खड़ा हो जाने का हवाला देते हुए कहा कि या तो स्वास्थ्य मंत्री अपने पद को छोड़ दें या जूनियर डॉक्टरों की जायज मांगों को फौरन पूरी करें।
डॉ. बांधी ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री फंड का रोना रोते हुए गेंद मुख्यमंत्री के पाले में उछाल रहे हैं और मुख्यमंत्री को सिंहदेव के विभाग के लिए फुर्सत नहीं है। इन दोनों के सत्ता संघर्ष में राज्य की गरीब जनता की जान पर बन आई है। डॉ. बांधी ने कहा कि आम गरीब, मध्यम वर्ग के लोग अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के भरोसे रहते हैं। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से प्रदेश की गरीब जनता को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जूनियर डॉक्टर स्टाइफंड व अनुबंधित डाॅक्टरों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 5 दिनों से हड़ताल पर हैं। 2019 से इन जूनियर डॉक्टरों का मानदेय नहीं बढ़ा है। एक लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश करने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार की आर्थिक बदहाली की पोल फिर खुल गई है। उन्होंने कहा कि 4 साल में 60 हजार करोड़ का कर्ज लेने वाली भूपेश सरकार हैं जो सिर्फ 60 करोड़ के लिए प्रदेश के सारे गरीबों की जान की दुश्मन बन गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS